आम आदमी पार्टी के विधायक कर्नल देवेन्द्र सरहावत ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर संजय सिंह, दुर्गेश पाठक तथा दिलीप पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन सबका संजय सिंह ने जोरदार खंडन किया है।
इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि वो देवेंद्र सहरावत द्वारा लगाए गए आरोपों के लिए उनपर मानहानि का केस दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझपर लगाया गया आरोप अगर साबित हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और सार्वजनिक जीवन में मुंह नहीं दिखाउंगा।
इन आरोपों को संजय सिंह ने बीजेपी-अकाली की साजिश करार दिया तथा कहा कि आखिर देवेंद्र सहरावत ने आज तक पार्टी के लिए क्या किया है।
संजय से जब पूछा गया कि उनपर, दिलीप पांडे और दुर्गेश पाठक पर आरोप लगाने वाले तो आप के नेता ही हैं। इस पर संजय बोले क्या आप नहीं जानते कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने पार्टी के बारे में क्या-क्या बोलते रहे हैं।