फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल में बनाई गई सैनिटाइजिंग टनल, चरक पालिका में फ्लू कॉर्नर

Mon, 13 Apr 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रवेश मार्ग पर सैनिटाइजिंग टनल बनाई गई है। इसका उद्घाटन निगम महापौर अवतार सिंह व स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने किया। महापौर अवतार सिंह ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए निगम के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


सुरंग से निकलने में सैनिटाइजर की बारीक बूंदे शरीर पर पड़ती है। इससे अस्पताल में संक्रमण पहुंचने का खतरा कम हो जाएगा। वहीं, वाहनों पर भी इसी प्रकार सैनिटाइजर का छिड़काव होगा। स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए हम सभी को दृढ़ संकल्प की जरूरत है। 

चरक पालिका अस्पताल में बनाया फ्लू कॉर्नर
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मोती बाग स्थित चरक पालिका अस्पताल में फ्लू कॉर्नर का निर्माण किया है। इसमें 24 घंटे और सातों दिन सेवाएं जारी रहेंगी। दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और रोगी के बीच पहली बार आवरण होगा। यह फ्लू कॉर्नर डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए है। इससे पहले व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाता था। 
विज्ञापन


फ्लू कॉर्नर के डिजाइन में शीशे से विभाजन कर एक अस्थायी केबिन बनाया गया है। इससे डॉक्टर और रोगी आमने-सामने तो होंगे, लेकिन एक-दूसरे से संक्रमण का खतरा नहीं होगा। आपस में वे माइक्रोफोन सुविधा के माध्यम से बात करेंगे। फ्लू कार्नर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, जो स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सेंट्रल कंट्रोल और कमांड सेंटर से भी जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें