फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 14वें दिन भी हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, सरकार के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना।
अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका पुन्हाना के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में धरना देकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं करने पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के साथ 13 मई को उनकी मांगों को लेकर समझौता हुआ था। समझौते के बावजूद मांगों को लागू नहीं किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने सरकार से समझौते के अनुसार सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार 14 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें