फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 15 वर्षीय किशोर घर से लापता, सोने के जेवर भी साथ ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव घोड़ी से 15 वर्षीय किशोर के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार कि पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा अनिसेक 18 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। वह घर से जाते समय सोने की हंसली, एक चैन और नाक की नथ भी अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार किशोर की लंबाई करीब छह फुट, रंग गोरा है। उसने लाल टी-शर्ट और काला पायजामा पहन रखा था। उसके माथे पर हल्का कट का निशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें