फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saniya Saurabh: सौरभ को देख सानिया बोली- जिंदगी भर रहूंगी संग, बच्चे को पिता की जरूरत; पुलिस को दिखाए ऐसे सबूत

Wed, 23 Aug 2023 09:24 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सानिया अख्तर का दावा है कि डीसीपी के सामने दोनों लोग उपस्थित हुए और सौरभ ने वहां माना कि उसने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी और बच्चा उसका है। हालांकि साथ रखने से अब मना कर रहा है।
विज्ञापन
सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पति सौरभकांत तिवारी की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सानिया अपना कदम पीछे नहीं खींच रही है तो सौरभ उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। सानिया का कहना है कि सौरभ ने शादी की है तो उसे निभाना पड़ेगा। बुधवार को दोनों पुलिस के सामने पेश हुए और दोनों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। वहीं सानिया अपने पति के घर पर वकील के साथ पहुंची। इस मामले में नोएडा पुलिस की महिला इकाई मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया अख्तर व सौरभ कांत तिवारी दोनों ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। सानिया अख्तर का दावा है कि डीसीपी के सामने दोनों लोग उपस्थित हुए और सौरभ ने वहां माना कि उसने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी और बच्चा उसका है। हालांकि साथ रखने से अब मना कर रहा है। सानिया का कहना है कि जिंदगी भर सौरभ के साथ रहूंगी और इसे छोडूंगी नहीं। शादी किया है तो उसे निभाना पड़ेगा। मेरे बेटे को इसके पिता की जरूरत है। वहीं सौरभ अभी भी सानिया व उसके परिजनों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 

नोएडा पुलिस की टीम लगातार दोनो लोगों से बातचीत कर रही है और दोनों से सबूत लेकर इकट्ठा कर रही है। दरअसल सानिया अख्तर छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। जब सौरभ का पता नहीं चला तब वह महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। सानिया का दावा है कि जब वह भारत आई तब सौरभ के बारे में शादीशुदा होने का पता चला और उसका 20 साल का एक बेटा भी है। सानिया को पुलिस सुरक्षा में नोएडा के एक सेंटर पर रखा गया है।

यह है मामला 
सानिया अख्तर ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभकांत ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था और इसी दौरान 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ निकाह किया था। फिर उसे  छोड़ कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है। 

नोएडा पुलिस पर भरोसा, सच आएगा सामने 
इस मामले में सानिया का कहना है कि उसे नोएडा पुलिस पर पूरा भरोसा है। नोएडा पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आएगी। सानिया ने वकील भी हायर किया है और वकील के साथ कानून की लड़ाई लड़ने की बात कह रही है। सानिया ने कहा उसके पास सभी तरह के सबूत हैं और सबूत लेकर भारत आई है। उसे न्याय चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस ने कराया दोनों को आमने-सामने 
सोनिया अख्तर और सौरभ कांत को पुलिस ने बुधवार को आमने-सामने काराया। दोनों ने कुछ दस्तावेज रखे। इस दौरान सानिया ने कई कागजात पेश किए और सौरभकांत को अपने बेटे अन्नू का पिता बताया तो सौरभ भी इनकार नहीं कर पाया। दोनों करीब एक घंटे तक आमने-सामने रहे। इस दौरान सोनिया ने बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर सौरभ का नाम होने समेत कई ऐसे सबूत पेश किए जिससे उसकी बातों को बल मिला। महिला अधिकारी के सामने सोनिया ने कहा कि वह सिर्फ अपने पति को घर वापस ले जाने के लिए भारत आई है। कोई एक करोड़ तो क्या दस करोड़ रुपये भी दे तो भी वह बिना पति के वापस नहीं जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें