फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप कुमार की सफाई, 'दलित हूं इसलिए मुझे सेक्स स्कैंडल में फंसाया'

Thu, 01 Sep 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार सेक्स सीडी सामने आने के बाद आज पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने बचाव के लिए दलित कार्ड खेला।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि वो दलित नेता हैं और वाल्मिकि समाज से हैं इसलिए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। जिस तरह एकलव्य को दलित होने की सजा भुगतनी पड़ी थी वैसे ही हमारे समाज से जब कोई उठता है, अच्छा काम करता है तो लोग उसे तबाह करने की कोशिश करते हैं।

'यह साजिश तब से ही रची जा रही है जब से मैंने अंबेडकर की प्रतिमा अपने घर में लगाई है। ये सब इसलिए ही हो रहा है क्योंकि मैं गरीब हूं और दलित।' अपने पूरे भाषण में संदीप कुमार अपने आप को बचाते व सीडी की विश्व‌स‌नीयता जांच कराने की बात करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं 150 ‌क‌िलो का और सीडी में हल्का फुल्का आदमी है'

संदीप कुमार
सेक्स सीडी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तर्क दिया कि यहां तक कि एबीपी चैनल भी इस टेप की सत्यता का दावा नहीं करता तो फिर क्या कहा जा सकता है। ये मीडिया ट्रायल है और लोग मुझसे ये सवाल पूछते ही रहेंगे लेकिन पहले सीडी की सत्यता की जांच हो।

संदीप ने कहा कि कोई कह रहा है कि ये दो महीने पहले का कोई कह रहा है 4 महीने पहले का है पर इसकी सत्यता कौन साबित करेगा। इसकी जांच होनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने ये सावल भी उठाया कि सीडी में आदमी दिख रहा है वो हल्का-फुल्का है जबकि उनका वजन 150 किलो है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सीडी में दिखाए जा रही टाइमिंग भी सही नहीं है। इसलिए वो चाहते हैं कि सीडी की सत्यता की जांच हो।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा उन्होंने नैतिकता के आधार पर दिया है और वो अब भी आप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। अपनी बातों में उन्होंने ये भी कह दिया कि इस सब के पीछे उनकी पार्टी के किसी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें