फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संदीप कुमार को मुहैया कराया जा सकता है विशेष सुरक्षा गार्ड’ 

Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदीप कुमार को कोर्ट से ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन
पूर्व मंत्री संदीप कुमार की अर्जी पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपना जवाब सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया। जेल प्रशासन ने कहा है कि संदीप कुमार को विशेष सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि संदीप कुमार ने जान का खतरा बताते हुए जेल से आने व जाने के लिए अलग वैन की मांग की थी। इस जवाब पर बहस के लिए कोर्ट ने सात नवंबर की तारीख तय की है। 

दिल्ली पुलिस ने संदीप को सेक्स सीडी खुलासे के बाद  दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की अर्जी पर तिहाड़ जेल ने दिया जवाब

sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला
उस पर अपने पद के दुरुपयोग करने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस ने उस पर दुष्कर्म व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई हैं।

तीस हजारी कोर्ट स्थित विशेष जज पूनम चौधरी के समक्ष तिहाड़ जेल प्रशासन ने संदीप कुमार की अर्जी पर जवाब देते हुए कहा कि उसे विशेष सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाया जा सकता है।

दूसरी ओर संदीप कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने पूर्व मंत्री की न्यायिक हिरासत 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें