फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप ने मांगा विशेष गार्ड और सेल, सेक्स वीडियो को यू ट्यूब से हटाने का निर्देश

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदीप कुमार को कोर्ट से ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन
सेक्स सीडी कांड में फंसे विधायक व पूर्व मंत्री संदीप कुमार को अदालत ने 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी रिमांड अवधि खत्म हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं संदीप ने जेल में विशेष सुरक्षा गार्ड की मांग की है।संदीप की रिमांड अवधि खत्म होने पर तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी के समक्ष पेश किया गया। 

सुनवाई के दौरान शुक्रवार को भी मीडिया को कोर्ट रूम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अर्जी दायर कर कहा कि जेल में उनके मुवक्किल को अलग सेल में रखा जाए और विशेष सुरक्षा गार्ड दिया जाए। 
विज्ञापन
Trending Videos

कोर्ट ने संदीप को न्यायिक हिरासत में भेजा

sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता प्रदीप राणा ने कहा कि उनका मुवक्किल विधायक व पूर्व मंत्री है। उस पर जेल में हमला हो सकता है। इसलिए उसकी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। 

बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में सुल्तानपुरी पुलिस ने संदीप कुमार को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने इसमें दुष्कर्म, आईटी एक्ट व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा सात लगाई थी। पुलिस ने संदीप को रविवार को रोहिणी जिला अदालत स्थित ड्यूटी एमएम के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। 
विज्ञापन

विवादित सेक्स वीडियो को यू ट्यूब से हटाने का निर्देश

sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
पूर्व मंत्री संदीप कुमार के मामले में विवादित सेक्स सीडी का इंटरनेट लिंक फौरन ब्लॉक करने का निर्देश विशेष अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक व इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय को दिया है।

इस वीडियो में संदीप कुमार व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को आपत्तिजनक स्थित में दिखाया गया है।  विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सुनवाई के बाद विवादित सीडी व उसकी क्लिपिंग को फौरन यू ट्यूब से हटाने और उसके लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पोंस टीम (सीईआरटी) निदेशक को दिया है।

दिल्ली पुलिस ने अपनी अर्जी में कहा था कि यह वीडियो बेहद आपत्तिजनक है और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचती है। इसलिए इस वीडियो व उसके क्लिपिंग पर फौरन रोक लगाई जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें