फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सनत का शतक, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 10 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंशुमान की घातक गेंदबाजी के बाद सनत-अनमोल की नाबाद साझेदारी ने दिलाई बड़ी जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले अंशुमान हुड्डा की घातक गेंदबाजी के दम पर लायंस को 169 रन पर रोकने के बाद साउथ दिल्ली ने 170 रन का लक्ष्य बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। टीम ने चार ओवर से अधिक शेष रहते बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 54 गेंदों पर नाबाद 111 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, अनमोल शर्मा ने 38 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए नाबाद साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। सनत का डीपीएल में यह पहला शतक रहा। इससे पहले वेस्ट दिल्ली लायंस ने 169 रन बनाए। नितीश राणा ने 33 गेंदों पर 60 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कृष्ण यादव ने 25 और आयुष दोसिजा ने 27 रन बनाए। साउथ दिल्ली के अंशुमान हुड्डा ने 3.5 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। विवेक तिवारी को दो विकेट मिले। सनत ने जीत के बाद कहा कि उनके और अनमोल शर्मा के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। दोनों हर मुकाबले में टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि डीपीएल में पहला शतक उनके लिए खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें