आटा पैकेट बंद था और रिफाइंड व अजवाइन खुले मिले थे। इन दोनों पदार्थों के नमूने लिए गए और प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेजा गया था। जिला अभिहीत अधिकारी ने बताया कि अजवाइन मानकों के अनुरूप पाई गई। जबकि रिफाइंड की रिपोर्ट मानकों पर खरी नहीं उतरी है, इसलिए स्कूल के खिलाफ एडीएम प्रशासन कुमार विनीत की अदालत में परिवाद दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद सुनवाई होगी और स्कूल प्रशासन को भी अपना जवाब देने के लिए मौका दिया जाएगा।
नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह ने कहा, जिला प्रशासन के अधिकारियों को गुमराह करने और उनको नमूना लेने के लिए खाद्य विभाग की टीम को अंदर न घुसने के मामले में उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कैंटीन से सामान हटाकर सबूत नष्ट करने समेत कई आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।