फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के लिए खुद को आग लगाने जा रहे थे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पर लगी रोक का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले से नाराज सपाइयों ने गुरुवार को एक बेहद खतरनाक कदम उठाया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने परी चौक पर आत्मदाह का प्रयास किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा के नेतृत्व में करीब 30-40 कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए परी चौक पहुंचे और नोएडा-ग्रेनो लेन पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कई कार्यकर्ताओं ने छिड़का पेट्रोल

अचानक आनंद शर्मा ने पेट्रोल से भरी बोतल निकाल ली और अपने ऊपर छिड़कने लगे। इसी बीच कासना कोतवाल प्रवीण यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने उनके हाथों से बोतल और माचिस छीन ली।

तब तक दो अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को भी विफल कर दिया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आनंद शर्मा, रमन भाटी, मनेंद्र शर्मा, कुलदीप पंडित, अनिल भाटी, लोकेंद्र चौधरी, ज्ञान शर्मा, मनेंद्र वशिष्ठ, ज्ञानेंद्र प्रधान, छत्रपाल, जयभगवान शर्मा और हरीश को हिरासत में ले लिया। दो घंटे बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें