समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव अनिल यादव की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी के मामले में पुलिस हिना खान उर्फ रूबी कौसर की तलाश में जुटी हुई है।
दिल्ली और हसनपुर में दबिश दे रही है। सर्कल ऑफिसर फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि जांच टीमें दिल्ली, हसनपुर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।
उन्होंने बताया कि हिना खान के पकड़ में आने के बाद मामले से रहस्य का पर्दा उठ जाएगा। पुलिस के मुताबिक हिना हसनपुर, अमरोहा की रहने वाली है।