फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के जवानों के पराक्रम को सलाम: शीला दीक्षित

Thu, 28 Feb 2019 04:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर की गई वायु सेना के जांबाज सैनिकों की कार्रवाई को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के ठिकानों को जड़ से उखाड़ फेंककर हमारे सैनिकों ने देश को गौरवान्वित किया है।  सेना के शौर्य और पराक्रम पर हमें फख्र है। वे कांग्रेस कमेटी के  को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन का आयोजन रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में दीक्षित ने दिल्ली के विकास मुद्दों पर दिल्ली सरकार की भी खिंचाई की। साथ ही दिल्ली सरकार के आउटकम बजट पर  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उनकी कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस वर्ष का बजट पेश करने से पहले  पिछले साल के बजट के प्रावधानों का विश्लेषण करती। यह जानने का प्रयास करती कि पिछली बार की घोषणाओं पर कुछ अमल हुआ भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रही है। केंद्र और दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों की परेशानियों को दिनों दिन और बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें