फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राधे मां की बिग बॉस में एंट्री पर हंगामा, संतों ने उपवास रख की ये मांग

Wed, 07 Oct 2020 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
राधे मां
विज्ञापन
गाजियाबाद के शिवशक्ति धाम डासना के संन्यासियों में राधे मां के बिग बॉस जैसे कार्यक्रम में जाने से काफी आक्रोश है। शिवशक्ति धाम में चल रहे मां बगलामुखी महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञस्थल से इन सभी सन्यासियों ने अखिल भारतीय संत समिति और अखाड़ा परिषद से इस घटना का संज्ञान लेने की अपील की।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी ने राधे मां के बिग बास में जाने के विरोध में एक दिन का उपवास रखा। अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने इसे संत समाज के लिये बहुत दु:खद बताया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति और अखाड़ा परिषद स्वयं को संत बताकर बिग बॉस कार्यक्रमों में जाने वालों के लिए दंड की व्यवस्था करें। 

जिससे सनातन धर्म की संन्यासी परंपरा का अपमान न हो। दिव्यांग संत बालयोगी ज्ञाननाथ ने भी इसकी निंदा की। उन्होंने संतों से राधे मां के बहिष्कार का अनुरोध किया। शिवशक्ति धाम के संतों ने इस घटना के विरोध में दिन का स्वैच्छिक उपवास भी रखा।
विज्ञापन


उपवास रखने वालों में यति सत्यदेवानन्द सरस्वती, यति सेवानन्द सरस्वती, यति शिवानन्द सरस्वती, स्वामी धर्मानन्द गिरी, अनिल यादव, बृजमोहन सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

छोटे पर्दे के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच बिग बॉस 14 का एक नया टीजर सामने आया। जिसमें मशहूर आध्यात्मिक गुरु राधे मां नजर आई।

राधे मां अपने रहन-सहन की वजह से कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं। कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो जारी किया। वीडियो में राधे मां बिग बॉस के घर में एंट्री लेती हुई नजर आईं। 

इस वीडियो में राधे मां यह भी कहती हैं, 'यह घर हमेशा बना रहे, बिग बॉस इस बार बहुत चले'। वहीं कलर्स टीवी ने राधे मां के इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'बरसेगी किसकी कृपा, इस शनिवार बिग बॉस के घर में ?' सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ा राधे मां का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें