दौलताबाद फ्लाईओवर के नजदीक राजेंद्रा पार्क में मंगलवार शाम गैस गोदाम के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या व लूटपाट के मामले में तीनों आरोपियों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी एक स्कूटी पर सवार होकर आए थे।
उस समय उन्होंने अपना चेहरा कपड़ से ढ़का हुआ था। काफी समय तक स्कूटी यहां खड़ी रही थी। इससे साफ था कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
सीसीटीवी में कैद तीनों आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सफेद रंग की इस स्कूटी पर नंबर नहीं था। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की हरकत के आधार पर जानकारी जुटा रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
कीर्ति नगर निवासी राजू(48) पिछले करीब 22 वर्ष से राजेंद्रा पार्क स्थित भारत गैस गोदाम पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। हेल्पर रिसायत ने बताया कि वह गोदाम से निकलकर मेक्सिमो गाड़ी से कहीं जा रहा था। राजू ने एक बैग उसकी गाड़ी रखा था।
इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और गाड़ी में रखा बैग उठाकर भाग लिया। बैग चेक करने पर वह खाली मिला तो फेंक दिया। इसके बाद रियासत पर पिस्तौल तानते हुए उसे लात मारी और मौके से भागने को कहा। जिसके बाद वह डरकर कमरे के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली।