फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! कोहरे ने कटवा दिया कर्मचारियों का वेतन

Mon, 03 Feb 2014 05:48 PM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय पड़ रहे घने कोहरे की मार फैक्ट्रियों व शोरूमों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन पर पड़ रहा है। सुबह के समय काम पर लेट पहुंचने के कारण उनका वेतन कटेगा। यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन ये हकीकत है।
विज्ञापन


दरअसल यहां की विभिन्न छोटी फैक्टरियों में काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिक और कर्मचारी शटल गाड़ियों से कोसीकलां, होडल व पलवल जैसे दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण गाड़ियां लेट चल रही हैं और श्रमिक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत

परिणाम यह है कि लेट पहुंचने वालों के वेतन में घंटों के हिसाब से कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा असर अस्थाई श्रमिकों पर पड़ रहा है। कोसीकलां से आने वाले धर्मवीर व राम औतार ने बताया कि वह एक छोटी कंपनी में काम करते हैं। पिछले तीन-चार दिनों से घना कोहरा होने के कारण वह सुबह समय पर काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर ने दो-दो घंटे का वेतन काटने का फरमान सुना दिया है। इसी तरह की बात होडल निवासी रमेश कुमार, अवधेश व पलवल के इस्लामाबाद निवासी नीरज ने भी। उन्होंने बताया कि उन्हें 10 बजे तक ड्यूटी पर पहुंचना होता है लेकिन 8.50 वाली शटल लेट चलने के कारण वह ड्यूटी समय पर पहुंच पा रहे हैं। मैनेजरों ने वेतन में कटौती करने की बात कही है।

फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 18 हजार छोटी व मध्यम श्रेणी के उद्योग वल रहे हैं। इनमें लगभग नौ लाख लोग काम करते हैं, जिनमें लगभग 5-6 लाख श्रमिक हैं। इनमें 10 से 12 हजार लोग कोसीकलां व पलवल से आते हैं। इनमें शोरूम पर काम करने वाले भी शामिल हैं। कोहरे के कारण मथुरा, कोसीकलां व पलवल से चलने वाली शटल गाड़ियां विलंब से चल रही हैं।

बिजनेसमैनों ने कहा बना रहे हैं बहाना
मैन्यूफै क्चर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने माना कि कोहरे के कारण श्रमिक लेट पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी जान बूझकर बहानेबाजी करते हैं जो ठीक नहीं है। वह अपने संगठन की ओर से एक सर्कुलर जारी कर श्रमिकों  के प्रति रियायत बरतने का उद्यमियों से अनुरोध करेंगे। ऐसे में कोहरे के कारण लेट आने वाले श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें