अजितेश के वकील ने बताया कि सिर्फ अजितेश की पिटाई हुई थी। यह पता नहीं चला है कि पिटाई करने वाले लोग कौन हैं। लेकिन यह सिद्ध करता है कि दोनों की जान को खतरा है और इसलिए वह सुरक्षा मांग रहे हैं।
अजितेश की पिटाई के मामले में पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने तलब किया और सुरक्षा देने को कहा। इसके साथ ही अजितेश को कोर्ट नंबर 2 में बैठाया गया है।
अजितेश की कोर्ट परिसर में पिटाई मामले को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और दंपती को सुरक्षा मुहैया करने का आदेश दिया। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को तलब किया।
अदालत ने कहा कि साक्षी-अजितेश को सुरक्षा दी जाए। सुनवाई पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों सुरक्षित स्थान पर भेजे गए।