फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंडावली के साकेत ब्लॉक में जाम नालियों से जलभराव, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-घर से निकलना हुआ मुश्किल, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो


पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के मंडावली स्थित साकेत ब्लॉक में जाम नालियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और घरों के सामने जमा हो रहा है, जिससे निवासियों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चों को भी रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। इनमें गाद और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं, मुख्य नाले से पानी की सही निकासी न होने के कारण गंदा पानी वापस गलियों में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि नालियों में गाद और कचरा जमा होने से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और मुख्य नाले में अवरोध के कारण गंदा पानी गलियों में लौट आता है। लंबे समय से जलभराव रहने के कारण इलाके में दुर्गंध फैल रही है और मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की जल्द सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें