फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने वाले शिवसैनिक गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के मामले में रविवार सुबह गर निगम प्रवक्ता के बयान पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने चार अज्ञात शिव सैनिकों के खिलाफ गृह अतिचार के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने छापेमारी कर जैकमपुरा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट इरफान हैदर की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

नगर निगम की ओर से सेक्टर-29 ओपन थियेटर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाहौर के  मास ग्रुप फाउंडेशन के सात कलाकार आये थे, जो शनिवार को नाटक का मंचन कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंच पर चढ़कर की थी नारेबाजी

इस दौरान मंच पर पहुंच कर चार लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब पांच मिनट तक स्टेज पर विरोध के बाद वह वहां से चले गए।

पाकिस्तान से आए कलाकारों के विरोध की जानकारी नगर निगम के प्रवक्ता सतबीर रोहिल्ला ने रविवार को  पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गृह अतिचार (धारा 451) के तहत मामला दर्ज किया।

छानबीन के बाद पुलिस ने खुद को शिव सेना के पदाधिकारी बताने वाले अजय, गौतम, जीतू व सुमित को गिरफ्तार कर लिया।

इसमें से कोई पढ़ाई कर रहा है तो कोई फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने स्टेज पर चढ़ कर नारेबाजी कर विरोध प्रकट करने की बात स्वीकार की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें