साइबर सिटी में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के मामले में रविवार सुबह गर निगम प्रवक्ता के बयान पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने चार अज्ञात शिव सैनिकों के खिलाफ गृह अतिचार के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने छापेमारी कर जैकमपुरा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट इरफान हैदर की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
नगर निगम की ओर से सेक्टर-29 ओपन थियेटर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाहौर के मास ग्रुप फाउंडेशन के सात कलाकार आये थे, जो शनिवार को नाटक का मंचन कर रहे थे।