फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साइना और मीराबाई चानू सेटबैक से कमबैक तक अभियान में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के ऑफिशियल हेल्थ इंश्योरेंस प्रिंसिपल पार्टनर बनने की निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने घोषणा की। साथ ही सेटबैक से कमबैक तक अभियान भी शुरू किया गया। इसमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और विश्व चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी शामिल हुईं। दोनों खिलाड़ी अपने अनुभवों के जरिए यह संदेश देंगी कि असली जीत केवल पदक हासिल करना नहीं, कठिन परिस्थितियों से उबरकर दोबारा खड़े होना भी है।
विज्ञापन



कंपनी के अनुसार, बीते पांच वित्तीय साल में उसने 37 लाख से अधिक स्वास्थ्य बीमा दावों के जरिए करीब 14 हजार करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इनका कहना है कि यह अभियान खेल जगत की प्रेरणादायी कहानियों को आम लोगों की स्वास्थ्य यात्रा से जोड़ते हुए रिकवरी, आत्मविश्वास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को रेखांकित करेगा। अभियान को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें