फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत एस्टेट क्षेत्र में सामाजिक संस्था ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सुखराली का कहना है कि शिविर का मुख्य आकर्षण मां-बेटी की जोड़ी रही। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी रीना सहरावत ने छठी बार व बेटी डॉ. खुशी सहरावत ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं और समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनका कहना है कि रक्तदान एक सामाजिक कर्तव्य है। रक्त की कुछ बूंदों से मरणासन्न व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। आयोजन को सफल बनाने में लता सुंदरी, सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम, स्वयंसेवकों व रक्तदाताओं का सहयोग रहा।