फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर गया है बारिश का पानी, बेकद्री की शिकार है सैफ अली खान के पूर्वजों की कब्र

Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
प्रेमचन्द पालमी/अमर उजाला, पटौदी
विज्ञापन
सैफ अलीखान के पूर्वजों की कब्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटौदी रियासत के दसवें नवाब एवं फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के पूर्वजों के पटौदी स्थित कब्रिस्तान का बुरा हाल है। कब्रिस्तान में कब्रों की काफी दुर्दशा हो रही है। कब्रिस्तान में गन्ने के छिलके के साथ-साथ कब्र पर बरसात का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पटौदी के वार्ड नंबर 12 स्थित नवाब परिवार का कब्रिस्तान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यहां बरसात का पानी व गन्ने के छिलके के कारण कब्रें ढंक चुकी हैं। पानी भरा रहने के कारण काई जम गई है।

इस बारे में संवाददाता से बातचीत करते हुए मुस्लिम समुदाय के अबरार अहमद ने बताया कि यह पटौदी के नवाब परिवार का कब्रिस्तान है। जिनमें पटौदी के प्रथम नवाब मुट्टन मियां की भी कब्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी में डूबी हुई कब्रें देखकर चाहने वाले दुखी

- फोटो : bollywoodlife.com
लेकिन नवाब रियासत की कब्रों को आज कोई देखता तक नहीं है। जबकि पहले यहां पर नवाब परिवार के नवदम्पति आर्शीवाद लेते थे। उनके अनुसार उन्होंने बताया कि पशु व बच्चे बीमार होने पर कब्र पर आकर दुआ करते थे।

नवाब रियासत की जर्जर, बरसात व गंदे पानी में डूबी हुई कब्रें देखकर उनके चाहने वाले दुखी हैं। मुस्लिम समुदाय के अबरार अहमद ने इसकी मरम्मत व इन कब्रों को ऊंचा उठाने के लिए पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान व उनकी अम्मी सिने तारिका शर्मिला टैगोर के नाम महल पटौदी में एक स्पीड पोस्ट करके उन्हें सूचित किया है।

बताया कि नवाब रियासत की कब्रिस्तान का रखरखाव कर उसे ठीक किया जाए। जब किसी का निकाह होता था तो लोग एकत्र होकर फातिया पढ़ते थे। पत्र को लेकर अभी तक दोनों लोगों का कोई जवाब नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें