फिल्म अभिनेता एवं पटौदी के 10वें नवाब सैफ अली खान सोमवार को पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस पहुंचे। जहां उन्होंने पैलेस रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। सैफ अली ने चैकदार शर्ट पहन रखी थी।
उन्होंने महल के गेट पर मौजूद गेटमैन को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके अंदाज को देखकर गेट पर मौजूद गेटमैन भी गदगद हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैफ ने पैलेस में पहुंचकर खाना खाया और उसके बाद मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने नवाब मंसूर अली खान की कब्र पर भी कुछ समय बिताया और शाम के समय पटौदी से रवाना हो गए। मालूम हो कि इब्राहिम पैलेस में कई माह से मरम्मत कार्य चल रहा है।
इसी के चलते पहले भी सैफ, उनकी पत्नी करीना कपूर और मां शर्मिला टैगोर भी आती रही हैं।