फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारा बताकर विधवा से रचा ली शादी

Mon, 08 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर एक विधवा से शादी रचा ली। इतना ही नहीं, आरोपी शादी के बाद कई सालों तक महिला और उसके बेटे के साथ उसके घर पर मजे से रहने लगा।
विज्ञापन


मामला उस समय खुला, जब वह बिना बताए अपने घर चला गया। महिला को जब उसके शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। इस मामले में सिटी पुलिस जांच कर रही है।

दिल्ली निवासी महिला ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था। वह अपने बेटे के साथ रह रही थी, तभी 2002 में रेवाड़ी निवासी राजकुमार अरोड़ा से उसकी जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन


राजकुमार ने खुद को कुंवारा बताया था। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद वह बेटे और राजकुमार के साथ हीरा नगर में रहने लगी। कुछ ही समय बाद राजकुमार का व्यवहार बदल गया।

वह उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले जब वह बिना बताए अपने घर गया तो उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने विरोध जताया तो उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि राजकुमार उसे छोड़कर अपनी पत्नी के पास चला गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें