फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल हिट रन केस: सामने आए आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता, बोले- मैं शर्मिंदा हूं, मांगता हूं माफी; Video

Tue, 17 Feb 2026 11:05 PM IST
विकास कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद आरोपी के पिता ने कहा कि यह मेरे बेटे की गलती है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, हम उसका पालन करेंगे। मुझे जो भी जानकारी मिली, वह पुलिस से ही मिली। हादसे के समय कार में मेरा बेटा और बेटी दोनों थे। 
विज्ञापन
आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक साहिल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एसयूवी एक नाबालिग चला रहा था और उसने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मृतक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग चालक को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के पिता ने मानी गलती, मांगी माफी
घटना के बाद आरोपी के पिता ने कहा कि यह मेरे बेटे की गलती है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, हम उसका पालन करेंगे। मुझे जो भी जानकारी मिली, वह पुलिस से ही मिली। हादसे के समय कार में मेरा बेटा और बेटी दोनों थे। उन्होंने बताया कि वे एक कमर्शियल वाहन व्यवसाय चलाते हैं और संबंधित एसयूवी उनके कारोबार में इस्तेमाल होती है। वाहन पर जो चालान दर्ज हैं, वे ड्राइवरों की वजह से हैं, न कि उनके बेटे की वजह से।

पीड़ित परिवार के लिए भी गहरा दुख
पिता ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। मेरा बेटा बहुत परेशान है। उस परिवार के लिए भी और हमारे परिवार के लिए भी गहरा दुख है। हमने पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया है। पुलिस ने जो दस्तावेज मांगे, हमने उपलब्ध कराए। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरी बेटी कोई रील बना रही थी। वह रील नहीं, बल्कि एक छोटा वीडियो था।
विज्ञापन

जांच जारी
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को वाहन कैसे सौंपा गया और अभिभावक की क्या जिम्मेदारी बनती है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मुद्दे पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें