तिहाड़ में इन दिनों बिल्कुल अलग तरह का माहौल है। पहली बार यह बड़ी-बड़ी बिजनेस डीलों का गवाह बनने जा रहा है, जिसके लिए देश की सबसे हाई प्रोफाइल जेल में जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं।
ये तैयारियां देश के बड़े औद्योगिक घराने सहारा के व्यापारिक कार्यों के लिए चल रही हैं। दरअसल सुब्रत रॉय को तिहाड़ से ही बिजनेस करने की सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिल जाने के बाद से ही यहां तमाम तैयारियां की जा रही हैं।
ये तैयारियां अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं क्योंकि मंगलवार से यहां सहारा का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू हो जाएगा।