फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी से मुलाकात के सात महीने पहले सागर को हुआ था ‘लव’

Fri, 15 Apr 2016 11:56 AM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हिमांशी कश्यप - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डॉक्टर सागर को हिमांशी से पहली मुलाकात के सात माह पहले ही किसी से ‘प्यार’ हुआ था। सागर ने दोस्तों को इसकी जानकारी फेसबुक के जरिए दी थी।
विज्ञापन


फेसबुक पर पोस्ट कर सागर ने लिखा था कि ‘आई एम इन लव।’ अब पुलिस सागर के इस लव कनेक्शन के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

पुलिस को दिए गए बयानों में हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप और ससुर नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि हिमांशी और सागर की पहली मुलाकात जनवरी 2013 में हुई थी।
Trending Videos

सागर की जिंदगी में शादी के बाद कोई दूसरी लड़की तो नहीं आ गई थी

Himanshi Kashyap
इससे पहले नरेंद्र कश्यप और हीरालाल कश्यप ही एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में 26 मई 2012 में सागर द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए ‘आईऱ् एम इन लव’ वाले स्टेटस के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों की मानें तो इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि सागर की जिंदगी में शादी के बाद कोई दूसरी लड़की तो नहीं आ गई थी, जो इन दोनों के बीच झगडे़ का कारण बनी हो।

जेल जाने से पहले सागर ने बताया था कि हिमांशी ने मौत से पहले उसे 10 बजकर 53 मिनट पर कॉल कर ‘आई लव यू’ बोला था। 54 सेकेंड की उस आखिरी कॉल के दौरान वह अलग अंदाज में बात कर रही थी।
विज्ञापन

सागर ने आखिरी कॉल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है

Himanshi Kashyap
पुलिस को शक है कि सागर ने आखिरी कॉल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। बता दें कि  छह अप्रैल को बदायूं के बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी हिमांशी का शव संजय नगर स्थित उसकी ससुराल में मिला था।

गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर हिमांशी की हत्या की गई है।

उधर, सांसद नरेंद्र कश्यप का कहना था कि हिमांशी ने आत्महत्या की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें