फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUTA Elections : डीयू शिक्षक संघ चुनाव में लहराया भगवा परचम, भाजपा समर्थित एनडीटीएफ के प्रो. नेगी बने अध्यक्ष

Fri, 05 Sep 2025 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाजपा समर्थित शिक्षक संगठन एनडीटीएफ के प्रो वीएस नेगी डूटा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने वामपंथी संगठन डीटीएफ के प्रो राजीव रे को 638 मतों से हराया। 
विज्ञापन
डूटा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रो नेगी चुनाव में जीत हासिल करने वाले कार्यकारिणी सदस्यों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में भगवा परचम लहराया है। भाजपा समर्थित शिक्षक संगठन एनडीटीएफ के प्रो वीएस नेगी डूटा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने वामपंथी संगठन डीटीएफ के प्रो राजीव रे को 638 मतों से हराया। बीते साल भी एनडीटीएफ ने डूटा अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। तब प्रो ए.के भागी अध्यक्ष बने थे। रात दो से तीन बजे के बीच घोषित किये गए थे नतीजे। प्रो को 3766 वोट मिले जबकि राजीब रे को 2728 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन एएडी टीए के राजेश झा को 1451 मत मिले। 

विज्ञापन


डूटा चुनाव में 84 प्रतिशत मतदान, कार्यकारिणी के नतीजे घोषित
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें 9,800 पात्र शिक्षकों में से 8,221 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 84 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2023 में दर्ज 85.85 प्रतिशत से थोड़ा कम है।

कला संकाय और सत्यकाम भवन में स्थापित 32 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान में अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवारों और कार्यकारिणी सदस्यों के 15 पदों के लिए 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मतगणना देर रात तक जारी रही और जबकि कार्यकारिणी के नतीजे घोषित किए गए।
विज्ञापन


डूटा कार्यकारिणी के लिए 15 सदस्य चुने गए, जिनमें आकांक्षा खुराना 9,576 वोट पाकर शीर्ष पर रहीं। उनके बाद रामानंद सिंह (9,192) और मनीष कुमार (7,372) रहे। अन्य विजेता हैं साक्षी यादव (6,612), दिनेश कटारिया (6,439), अमित सिंह (6,388), बिमलेंदु (6,081), संजय कुमार (5,862), विश्वजीत मोहंती (5,658), छोटू राम मीना (5,632), भूपेन्द्र सिंह (5,338), यश यादव (5,283), वी एस दीक्षित (5,238), देवेन्द्र के राणा (4,521) और धनराज मीना (3,949).

विज्ञापन

डूटा चुनाव के रंग में रंगा नजर आया कैंपस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें