फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूल-अस्पतालों में फायर सेफ्टी के लिए सेफ स्कूल कैंपेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा, सुरक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, सबकी जिम्मेदारी
विज्ञापन

-एक साल में 36,877 इमरजेंसी कॉल अटेंड, 50 हजार से ज्यादा लोगों को दिया प्रशिक्षण


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘सेफ स्कूल कैंपेन’ की शुरुआत की है। गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए फायर सेफ्टी की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। यह अभियान 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य स्कूलों और अस्पतालों में फायर सेफ्टी मानकों को मजबूत करना, लोगों को जागरूक करना और आग की घटनाओं को रोकना है। वर्चुअल माध्यम से अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री ने कहा कि सुरक्षित समाज बनाने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
अभियान के तहत सरकारी और निजी स्कूलों में मॉक ड्रिल, डेमोंस्ट्रेशन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को आपात स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि किसी भी हादसे में जान-माल का नुकसान कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार लोगों को दिया प्रशिक्षण-
गृह मंत्री ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस का मूल मंत्र वी सर्व टू सेव है। फायर विभाग का दावा है कि पिछले एक वर्ष में 36,877 इमरजेंसी कॉल पर कार्रवाई की हैं। इस दौरान 1000 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 50 हजार से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आग से बचाव के लिए सावधानियां बरतें—आपातकालीन रास्ते खाली रखें, बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करें और आग लगने पर तुरंत 101 या 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें