फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल को मिले दो आधुनिक नेत्र जांच उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमसीसी) और सफदरजंग अस्पताल को मरीजों की बेहतर जांच के लिए दो अत्याधुनिक एंटेरियन इमेजिंग सिस्टम उपलब्ध कराए गए हैं। ये उपकरण सेरसाई ने अपनी सीएसआर पहल के तहत अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग को सौंपे हैं, जिनसे मोतियाबिंद, कॉर्निया और ग्लूकोमा जैसी बीमारियों की हाई-रिजॉल्यूशन जांच अधिक सटीकता से हो सकेगी।
विज्ञापन

सेरसाई के सीईओ उमेश कुमार सिंह ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की बात कही। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा ने आभार जताते हुए कहा कि इससे नेत्र चिकित्सा सेवाओं को बल मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर व सेरसाई की सीएसआर टीम मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें