फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संचालन कारणों के चलते 13 ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से शनिवार को चलने वाली कई ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। साथ ही कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया गया।
विज्ञापन

ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, खुर्जा, दनकौर, पानीपत, मथुरा, कोसीकलां, रोहतक और आसपास के रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे के अनुसार, दिल्ली जंक्शन-दनकौर, शकूरबस्ती-दनकौर, दिल्ली जंक्शन-खुर्जा, दिल्ली जंक्शन-हाथरस किला, दिल्ली जंक्शन-पानीपत, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद, नई दिल्ली-पलवल और गाजियाबाद-टूंडला सहित कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनके साथ जुड़ी लिंक रेक सेवाएं भी प्रभावित रहीं। इसके अलावा शकूरबस्ती-मथुरा और नई दिल्ली-कोसीकलां जाने वाली ट्रेनों को पलवल तक ही चलाया गया। वहीं, नई दिल्ली-रोहतक और रोहतक-नई दिल्ली ट्रेनें बहादुरगढ़ तक ही संचालित हुईं। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें