फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा प्रभावित क्षेत्र में बोलीं साध्वी, अब 'ये' करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति की जुबान संभलने का नाम नहीं ले रही है। रामजादों-हरामजादों वाले बयान पर लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक इतने हंगामे के बावजूद उन्होंने मंगलवार शाम दिल्ली के दंगा प्रभावित रहे इलाके में लोगों को सुदर्शन चक्र उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यही नहीं, साध्वी ने अपने संबोधन में एक धर्म आधारित भजन सुनाकर लोगों से इस भजन को पूरी दिल्ली में गाने को कहा।

उन्होंने कहा कि भगवान श्यामसुंदर के सुर्दशन चक्र के सामने जो आएगा, वो बचेगा नहीं। उठो, कृष्ण की तरह तुम्हें भी रण का शंख बजाना होगा। यहां शांति से शांति नहीं होगी, इसके लिए तुम्हें भी चक्र उठाना होगा।

अभिनेता से नेता बने परेश रावल की बदजुबानी

अभिनेता से नेता बने परेश रावल ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तीखे बोल बोले। उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग इन्क्लेव में हुई एक सभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को राक्षस बताया।

उन्होंने कहा कि वे कोई फिल्म डायलॉग नहीं मार रहे हैं, न ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए ऐसी बातें नहीं कह रहे हैं। उनके मुताबिक ये दोनों पार्टियां दिल्ली को बर्बाद कर ही हैं। अब अगर कोई दिल्ली का कल्याण कर सकता है, तो वो है भारतीय जनता पार्टी।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आम आदमी के नेताओं को पागल कहा। यही नहीं, उन्होंने आम आदमी पार्टी को पागलों का पार्टी भी कहा।

मोदी हैं राम और जशोदाबेन लक्ष्मण की पत्नी

हाल ही में दिल्ली की एक अन्य चुनावी सभा में भाजपा के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विवादित ‌बयान दिया। उन्होंने मोदी की तुलना राम से केजरीवाल की तुलना मामा मरीच से की।

गिरिराज सिंह ने दिल्ली के धीरपुर गांव की एक सभा में कहा कि मोदी राम के अवतार हैं। जबकि केजरीवाल की तुलना उन्होंने राक्षसों करते हुए कहा कि वह मामा मरीच की वेष-भूषा बदलते रहते हैं और लोगों को ठगते हैं।

जबकि उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बीते सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन को भगवान लक्ष्मण की पत्नी का अवतार बताते हुए उन्हें उर्मिला कहा।

आरकेपुरम के अंबेडकर बस्ती में साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे लक्ष्मणजी की पत्नी वनवास पर नहीं गईं लेकिन जितनी शक्ति का प्रदर्शन लक्ष्मणजी ने दिखाया वो सब उन्हीं की वजह से था। वैसे ही मोदीजी की पत्नी जशोदाबेन के उपवास, व्रत मोदीजी के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

'दिल्ली में रामजादों की सरकार बनेगी या हरामजादों की'

हाल ही में दिल्ली की एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही एक केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के इस आपत्तिजनक बयान के बाद हड़कंप मच गया था। उन्होंने दिल्ली में सरकार बनने को लेकर दिए गए बयान में अपशब्दों का प्रयोग किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस धरती पर जो भी मनुष्य हैं, सब राम की संतान हैं। अन्य धर्म के सभी लोग कन्वर्टेट हैं और देश का विकास बस वही कर सकता है, जो राम को मानता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह महीनों में बेहतरीन काम किया है और देश को लूटने वाले उनसे छह महीनों का हिसाब मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को लूटकर अपना घर भरने वालों को कतई दिल्ली की सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि दिल्ली में रामजादों की सरकार बनेगी या हरामजादों की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें