फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा में साध्वी का अखिलेश पर हमला, कहा केंद्र करे हस्तक्षेप

Thu, 06 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव में रवि का शव रखकर बैठे ग्रामीणों के बीच बृहस्पतिवार सुबह साध्वी प्राची पहुंचीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार आजम खां के इशारे पर चल रही है। 
विज्ञापन


सपा पर भरोसा नहीं किया जा सकता, केंद्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि जेल में बंद बिसाहड़ा के अन्य युवकों को दूसरे प्रदेश की जेल भिजवाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार प्रदेश में हिंदुओं का दमन कर रही है। रवि की जेल में पीटकर हत्या की गई है। इससे जेल में बंद अन्य 14 युवक भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेल में बंद आरोपी युवकों को दूसरेे प्रदेश में भेजने की मांग

बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार में जयचंद बैठे हुए हैं जो आम जन को बांटकर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में हिंदुओं को संगठित होकर बिसाहड़ा के पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। साध्वी ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जब भी आवश्यकता होगी, वह बिसाहड़ा में पहुंच जाएंगी।

साध्वी के बाद आसपास के गांव से आए अन्य ग्रामीणों व संगठनों के पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया। अधिकांश वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जहर उगला और पूरे मामले में शुरुआत से लेकर अब तक पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। 

सभी ने लामबंद होकर एक सुर में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें