फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हेडक्वार्टर पर अकालियों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर एक प्रमुख पार्टी के कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन होने की घटना सामने आई है। सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के लोगों ने कांग्रेस हेडक्वार्टर को पर उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों का प्रयोग किया। दरअसल प्रदर्शनकारी कांग्रेस हेडक्वार्टर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

इस पर पुलिस ने पानी की बौछरों से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है।
Trending Videos

कैप्टन अमरिंदर का विरोध

शिरोमणि अकाली दल के लोग कांग्रेस के अमृतसर के प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने 1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर की कोई भूमिका न होने की बात कही थी।

गौरतलब है कि 1984 के सिख दंगों में हजारों सिखों की जान गई थी, जिसमें जगदीश टाइटलर मुख्य आरोपी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में टाइटलर को निर्दोष बता दिया था।
विज्ञापन

AAP के प्रदर्शन जैसे हालात

गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान जब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को रोका था, तब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर इसी तरह से प्रदर्शन किया था।

तब पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। हालांकि कांग्रेस हेडक्वार्टर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज की नौबत नहीं आई है। लेकिन लगातार पानी बौछारें मारी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें