फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नेहरू स्टेडियम से मैराथन शुरू, सचिन तेंदुलकर ने किया रवाना

Sun, 23 Feb 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैराथन में सचिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से मैराथन शुरू हो गई है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू कराई। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि राजधानी में रविवार को मैराथन आयोजन के लिए नई दिल्ली इलाके में ट्रैफिक कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा। वहीं, कुछ मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित भी किया जाएगा। 

शनिवार-रविवार की रात तीन बजे से ही यह नियम लागू हो जाएगा और रविवार सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। इस मैराथन में दुनिया भर से आए धावक पांच अलग-अलग श्रेणी में दौड़ को पूरी करेंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए रविवार को नई दिल्ली इलाके में आने से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर एनएस बुंदेला ने बताया कि मैराथन की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से होगी। 

इस दौरान प्रतिभागियों का प्रवेश स्टेडियम में गेट संख्या आठ और 13 से तथा वीवीआईपी का प्रवेश गेट संख्या पांच से होगा। यह मैराथन नई दिल्ली के अलग-अलग रास्तों से होते हुए स्टेडियम पर आकर ही खत्म होगी।
विज्ञापन


प्रतिभागियों की गाड़ी खड़ी करने के लिए बारापुला पार्किंग, स्कोप कांपलेक्स सहित स्टेडियम के गेट संख्या पांच के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें