फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, ठगी से लेकर डकैती की घटना को देते थे अंजाम

Sat, 22 Feb 2020 09:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली व एनसीआर में पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाले ईरानी गैंग के चार सदस्यों को शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच की टीम ने ओखला मंडी इलाके से दबोचा है।  पकड़े गए आरोपियों ने चोरी से लेकर डकैती की घटनाओं में वांछित चल रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त डॉ राम गोपाल नाइक के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली की ओखला मंडी के पास ईरानी गैंग के सदस्यों की गतिविधि चल रही है। इस सूचना पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की। कुछ देर में ईरानी नागरिक आते हुए दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे।

हालांकि सभी को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सादिक काम्बर जाफरी, कासिम बेग, खैबर अली और सलीम अली बताया है। पूछताछ में बताया कि जो भी व्यवसायी मोटा कैश या ज्वेलरी लेकर जाता, तो ये उसे पकड़ लेते।
विज्ञापन


एक सदस्य व्यापारी के पास जाकर कहता कि वह पुलिसकर्मी है और साहब उसे बुला रहे हैं, तभी गिरोह के सदस्य उसके बैग से नकदी व अन्य महंगा सामान निकाल लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह के दो सदस्य, जो पुलिसवर्दी में रहते थे और वरिष्ठ नागरिकों को भी अपना निशाना बनाते थे। बुजुर्ग को लुटेरों को डर दिखाकर उनके सोने के आभूषणों को उतारकर उन्हें कागज में दोबारा पत्थर लपेट कर देते थे। आरोपियों के पास से ठगी के सोने के आभूषण, बाइक और कार बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें