फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर बाबा के पिता पर नहीं लगा जुर्माना

Sat, 12 Dec 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में बिजली निगम अभी तक सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा के पिता आरके दत्ता पर जुर्माना नहीं लगा सका है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल का कहना है कि उनके पास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कितना जुर्माना करना है, इसके क्या दिशा-निर्देश हैं, इसकी जानकारी नहीं हैं।

यही वजह है कि अभी तक जुर्माना नहीं किया जा सका है। मेरठ मुख्यालय से मांगी गई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर कुछ अफसरों ने बताया कि अभी तक उच्च अधिकारियों के दबाव में जुर्माना नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त में निगम के विजिलेंस विभाग ने सेक्टर-41 स्थित कोठी पर छापा मारकर निर्धारित लोड से अधिक बिजली के इस्तेमाल करने पर कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया था कि आरके दत्ता बिजली निगम से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें एक निर्धारित राशि पर तय लोड की बिजली इस्तेमाल करने की छूट है लेकिन छापेमारी में कोठी में उससे अधिक लोड का इस्तेमाल पाया गया था। कनेक्शन सचिन के पिता के नाम था। जांच में पाया गया था कि सचिन दत्ता के पिता कोठी में उसी के साथ रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें