फिल्म सचिन और हिंदी मीडियम का पोस्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली सरकार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी और अब राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म, सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स और इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडिया को टैक्स फ्री कर दिया है। एक फिल्म क्रिकेट के प्रति देश की दीवानगी, एक खिलाड़ी की लगन और सफलता को प्रदर्शित करने वाली है तो दूसरी राजधानी समेत देशभर में नर्सरी दाखिला की खातिर माता-पिता के संघर्ष और दिक्कतों का बयां करती है।
मनोरंजन कर विभाग मनोरंजन अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने इन दोनो फिल्मों को 31 मई से टैक्स फ्री करने का आदेश जारी करके फिल्म निर्माता और राजधानी के सभी सिनेमाघर संचालकों को प्रति भेज दी है।
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स, की कहानी जेम्स अस्र्किन ने लिखी है और निर्देशन भी उन्होंने किया है। इस फिल्म के निर्माता रवि भगचंदका हैं। दिल्ली से पहले ये फिल्म मध्य प्रदेश, उड़िसा, केरल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में टैक्सी फ्री हो चुकी है।
पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर और भारतीय हीरो इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम को भी टैक्स फ्री किया गया है। इससे पहले हिंदी मीडियम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में टैक्स फ्री की जा चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। फिल्म में नर्सरी क्लास में दाखिला और अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई को ऊंची साख से जोडने केचलन को दिखाया गया है।