फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से CBI ने की पूछताछ

Fri, 02 Jun 2017 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हवाला मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से बृहस्पतिवार को सीबीआई ने पूछताछ की है। सीबीआई ने उन्हें सुबह 11 बजे कार्यालय बुलाया और अभी भी उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

  Delhi Minister Satyendra Jain being questioned by CBI in money laundering case: Sources (file pic) pic.twitter.com/W2J9M8pQpM — ANI (@ANI_news) June 1, 2017


एमसीडी चुनावों से ठीक पहले सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में प्राथमिक जांच दर्ज की थी। सत्येंद्र जैन पर हवाला काबोरियों के साथ सीधे संपर्क का भी आरोप है और वह जैन मनी लांड्रिंग में लिप्त पाए गये थे।
विज्ञापन


आयकर विभाग के दस्तावेज़ों में हवाला कारोबारियों के सत्येंद्र जैन से सीधे संपर्क का दावा किया गया था। इसमें कहा गया है कि हवाला कारोबारी फोन पर सीधे जैन से बात करते थे और उनके बीच कोड वर्ड में कुछ सौदे भी हुए। आप नेता सत्येंद्र जैन हवाला कारोबारियों के जरिये 17 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में भी आयकर जांच के घेरे में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच में जैन मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल पाए गए हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है और विभाग इस बाबत उनसे तीन बार पूछताछ कर चुका है।

हालांकि, जैन खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। केजरीवाल सरकार के इस वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि हवाला कारोबारियों से उनका कोई नाता नहीं और इस मामले में उन्हें आरोपी नहीं, बल्कि गवाह के रूप में बुलाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियों की जांच में उनका नाम सामने आया, जिनसे वह पहले जुड़े हुए थे और इसी संबंध में उनका समन किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें