फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को दूध देने पर डांटा तो पत्नी ने खुद को लगाई आग

Wed, 23 Dec 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यागी मार्केट कॉलोनी में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। वह अपनी मां को पति से छिपकर दूध दे रही थी, इससे नाराज पति ने डांटा तो उसने जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। त्यागी मार्केट कॉलोनी में तांगा चालक हारून मलिक रहता है।

बुधवार सुबह उसकी पत्नी इमराना (22) दूध खरीद कर लाई। आधा दूध इमराना ने चुपके से अपनी मां नौसीना को दे दिया। पति ने उसे देख लिया और डांट दिया।

इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में वह कमरे में गई और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर बाहर बैठे पति और अन्य परिजनों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि पुलिस से इस संबंध में शिकायत नहीं की गई। शिकायत मिलने पर जांच की जा जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें