इसको लेकर दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-एक की देखेरख में जांच का आदेश दिया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इन पर आरोप है कि खुले आम ड्रग्स बेच रहे ड्रग्स सप्लायरों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोपियों ने घोषित बदमाश पर तानी थी पिस्तौल
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रूपेश की हत्या करने वाले आरोपियों ने कुछ दिन पहले इलाके के घोषित बदमाश मोहम्मद बाबू पर भी पिस्टल तान दी थी। आरोपी नशे का इजेक्शन लगा रहे थे।
मोहम्मद बाबू ने उन्हें टोक दिया था। टोकने पर ही आरोपियों ने मोहम्मद बाबू पर पिस्टल तान दी थी। रूपेश की हत्या वाले दिन दीपक नाम के युवक ने मोहम्मद बाबू की गर्दन पर चाकू मार दिया था। मोहम्मद बाबू अस्पताल में भर्ती था। उसे एक अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली है।