फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जला इंजीनियर

Tue, 25 Dec 2018 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार(25 दिसंबर) तड़के करीब 5.30 बजे एक भयावह हादसे में कार चला रहे इंजीनियर की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद पुलिस ने शव के अवशेष अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल आज सुबह डीपीएस सोसाइटी के पास एक कार में आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले यह समझा जा रहा था कि खाली कार में आग लगी है लेकिन पुलिस के पहुंचने पर यह मालूम पड़ा कि कार में कोई बैठा है।

यह पता चलने के बाद कार की आग बुझाने की भरसक कोशिश की गई लेकिन कार में बैठे शख्स को नहीं बचाया जा सका। गाड़ी से मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान पवन नाम के शख्स के रूप में हुई है, जो मूलतः अंबा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सोसाइटी से आधा किलोमीटर दूर थी पवन की कार

वह वर्तमान समय में थाना कासना कैसिया स्टेट सोसाइटी में रह रहा था। वह नोएडा की ब्रिज ग्लोबल कंपनी में काम करता था। पवन नाइट शिफ्ट में काम करता था और सुबह करीब 5.30 बजे तक अपने घर पहुंचता था।

आज सुबह जब वह घर आ रहा था तो अपनी सोसाइटी से लगभग आधा किलोमीटर दूर उसकी कार में आग लग गई। आग लगने के बाद उसने कार से निकलने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब न हो सका और उसकी जलकर मौत हो गई। मौके पर एफएसएल पुलिस, एफएसएल और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें