पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक शादी समारोह से 45 लोगों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई।
पुलिसकर्मी व टोल कर्मचारियों ने बस के शीशे तोड़कर सभी सवारियों को बचा लिया। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार रात हादसा करीब डेढ़ बजे की है। जैतपुर में रहने वाले चौथमल की बेटी की शादी थी।
शादी संपन्न होने के बाद सभी सूरजकुंड से वापस जैतपुर लौट रहे थे। बस में 45 लोग सवार थे। जैसे ही बस सूरजकुंज बॉर्डर पुलिस पिकेट के पास पहुंची उसके इंजन में आग लग गई।