फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी में दिल्लीवालों ने भी उड़ाईं नियमों की धज्जियां, 97, 417 का चालान

Sun, 02 Aug 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
विज्ञापन
चालान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के मामले में करीब एक लाख चालान किये हैं। यह चालान उन लोगों पर किया है जो कोरोना महामारी के दौरान राजधानी में बिना मास्क पहनकर घूमते, सार्वजनिक स्थान पर थूंकते और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने यह चालान 15 जून से 31 जुलाई के बीच किया है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के 15 थाना इलाके में पुलिस ने अब तक 97, 417 चालान किये हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा 9,524 चालान बाहरी जिला में किया गया है जबकि दक्षिण जिला में 9,417, दक्षिण पूर्वी जिला में 7,724 और पश्चिम जिला में 7,507 लोगों का चालान किया गया है। मास्क नहीं पहनने को लेकर कुल 83,393 चालान किए गए। जिसमें 9,234 दक्षिण जिला, 8,063 बाहरी जिला, 6,550 उत्तरी जिला, 6,189 दक्षिण पूर्व जिला, 5,980 पश्चिम जिला और 3,173 चालान नई दिल्ली जिला में जारी किए गए। 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का अधिकार दिया था। उपराज्यपाल ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटका और तंबाकू का सेवन के लिए सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


पहली बार गलती करने वालों के खिलाफ पांच सौ और दोबारा पकड़े जाने पर एक हजार रुपये के चालान का प्रावधान किया गया था। सार्वजनिक जगहों पर थूंकने वाले 1,657 लोगों के खिलाफ चालान किया गया। वहीं सार्वजनिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 12,367 लोगों का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें