फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के लिए उपयोगी : सहमति संबंध में रहने वाली महिला और नौ साल की बच्ची की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह मार्च को उत्तराखंड में घटना को अंजाम देकर आजादपुर मंडी में रह रहा था
विज्ञापन

-उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने मुंबई भागने से पहले नई दिल्ली स्टेशन से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली : उत्तरी-पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सहमति संबंध में रहने वाली महिला और उसकी नौ साल की बेटी की हत्या कर भागे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 38 साल के दीपक बहादुर के रूप में हुई है। वह मूलत: नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब वह मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहा था।
उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि छह मार्च को गांव तिलवाड़ा निवासी योगेंद्र लाल ने पुलिस को सूचना दी कि दीपक बहादुर किराए के कमरे में एक महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था वह कई दिन से लापता है। साथ ही उसके कमरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर महिला और उसकी नौ साल की बेटी का शव बरामद हुए। पुलिस ने दीपक बहादुर पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए पता चला कि आरोपी दिल्ली के आजादपुर मंडी में रह रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तर पश्चिम जिला पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास देखा गया है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी पर निगरानी रखी और उसे मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी फेसबुक के जरिये कमला से मुलाकात हुई थी। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। बाद में उसे शक हुआ कि कमला का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी बात पर हुए विवाद के बाद उसने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें