फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सदन की गरिमा तार-तार, बंगलादेशी घुसपैठियों पर सत्ता और विपक्ष नेता भिड़े

Fri, 10 Aug 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा में फिर बंगलादेशी घुसपैठियों को दिल्ली से बाहर करने की मांग पर पक्ष और विपक्ष के माननीय उलझ गए। हालात इतने खराब हो गए कि मार-पीट की नौबत आ गई। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों के सदस्य वेल में पहुंचे और तू-तू, मैं-मैं शुरू कर दी। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। हालांकि विपक्ष ने सत्ता पक्ष के सदस्यों पर मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया है और इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को शिकायत पत्र दिया है। 

विधानसभा सत्र में नियम 280 के विशेष उल्लेख के तहत विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों का मुद्दा उठाया। कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर उनके राशनकार्ड व मतदाता पहचान पत्र निरस्त किया जाए। 
विज्ञापन


इसपर सत्ता पक्ष के विधायक अमानुतुल्लाह खां समेत अन्य सदस्यों के साथ तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष के वेल में पहुंचते ही सत्ता पक्ष के भी सभी सदस्य वेल में आ गए। 
विज्ञापन

इस दौरान आप विधायक अमानुतुल्ला खां व भाजपा विधायक ओपी शर्मा के बीच मार-पीट की नौबत आ गई। जिंदाबाद, मुर्दाबाद के नारों से सदन गूंज उठा। काफी देर बाद बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। 

इस पूरी घटना के बाद विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से लिखित शिकायत की। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन में उन्हें जान से मारने की घमकी दी गई। साथ ही शारीरिक रूप से चोट भी पहुंचाने की कोशिश की गई।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें