देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक का शव फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटका मिला। वह घर से गुरुग्राम को कहकर निकला था। धौला कुआं में बृहस्पतिवार सुबह फ्लाईओवर की रेलिंग पर लगी ग्रिल से फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली।
उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की शिनाख्त आजादपुर निवासी सतेंद्र रावत के रूप में हुई है।
पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि कारोबार में घाटा होने या कर्ज से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।