फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में दो लोगों ने फेंके पर्चे, स्पीकर ने सुनाई 30 दिन की सजा

Wed, 28 Jun 2017 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली एसेंबली में हंगामा करने वाले कार्यकर्ता को मार्शलों ने क‌िया बाहर - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के दो द‌िनों के विशेष सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। सदन शुरू होते ही दो व्यक्तियों ने कागज फाड़कर फेंका और नारेबाजी शुरू कर दी। यह दोनों ही शख्स व‌िज‌िटर गैलरी में बैठे थे और इस व्यवहार के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मार्शलों ने बाहर कर द‌िया। पर्चे उड़ाने वालों का नाम जयदीप राणा और राजन कुमार बताया जा रहा है। गौरतलब है क‌ि दोनों युवकों ने भगत स‌िंह के अंदाज में पर्चे उड़ाए थे। जयदीप ने 2013 में आप के ‌ट‌िकट पर चुनाव लड़ा था। Two men claiming to be AAP workers create ruckus inside Delhi assembly, level corruption allegations against Minister Satyendra Jain pic.twitter.com/YntliEyrBY — ANI (@ANI_news) June 28, 2017 बता दें क‌ि इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा क‌ि हंगामा मचाने वाले दोनों युवकों को 30 द‌िन की कड़ी सजा दी जाए। सौरभ भारद्वाज ने सदन में जो प्रस्ताव रखा था उसे सर्वसम्मति से मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों हंगामाकर्ताओं को 30 दिन के कठोर कारावास की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें