फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए रोडमैप तैयार करेगा संघ, जापान से बुलाए गए विशेषज्ञ

Sun, 22 Oct 2017 12:13 AM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : SELF
विज्ञापन
दीपावली पर दिल्ली में हुए पटाखे के बैन को धर्म के चश्में से देखते हुए संघ ने बेशक सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया जताई थी। मगर दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की उसे अब चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन


एनसीआरवासियों के सेहत का ख्याल रखते हुए संघ ने दिल्ली को प्रदुषण मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए संघ की संस्था विज्ञान भारती एक वृहत रोड़मैप बनाने में जुटी है। 

इस रोडमैप पर अमल के लिए वह इसे केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम और जन संस्थाओं के  साथ साझा करेगी। एनसीआर की समस्या के रूप में इसे लेते हुए दिल्ली के अलावा हरियाणा, यूपी और राजस्थान की सरकारों के साथ भी साझा किया जाएगा। 
विज्ञापन


रोडमैप के लिए जापान तक से बुलाए जा रहे हैं विशेषज्ञ 
दिल्ली को प्रदुषणमुक्त बनाने के लिए रोडमैप बनाने का जिम्मा संभाल रही संघ की संस्था विज्ञान भारती ने आगामी 2 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक परिचर्चा का आयोजन रखा है। चार सत्रों में होने वाली इस परिचर्चा में भारतीय विद्वानों के अलावा जापान तक से विशेषज्ञ बुलाए जा रहे हैं। 

आयोजन से जुड़े विज्ञान भारती के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2 नवंबर को होने वाली परिचर्चा का विषय एयर पॉल्यूशन फ्यूचर स्ट्रेटजी फॉर दिल्ली एंड एनसीआर रखा गया है। इस परिचर्चा में दिल्ली-एनसीआर को प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए जरूरी सभी आयामों पर चर्चा होगी। 

परिचर्चा सत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है। प्रदूषण से स्वास्थ्य पर असर, इसके तकनीकी पहलू, कानूनी पहलू और बचाव के लिए तौर तरीकों पर अलग-अलग सत्र में चर्चा होगी। वैसे विज्ञान भारती ने अपनी ओर से दिल्ली के प्रदूषण का सुक्ष्म अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। लेकिन अपनी रिपोर्ट पर वह देश-दुनिया के वैज्ञानिकों की राय भी समाहित कर लेना चाहती है। 

दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और राजस्थान के मुख्य सचिवों को भी भेजा गया है बुलावा

पुआल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञान भारती ने प्रदूषण के खिलाफ बनने वाले रोडमैप के मैराथन मंथन में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल राज्यों के मुख्य सचिवों को भी अपनी परिचर्चा में शामिल होने का न्यौता भेजा है। ताकि ये मुख्य सचिव अपने-अपने राज्यों में संघ के रोडमैप को जमीन पर उतार सकें। इस कवायद में हरियाणा, यूपी और राजस्थान के अलावा पंजाब के मुख्य सचिव को भी बुलाया गया है। 

पंजाब के किसानों के जरिए पुआल जलाए जाने की वजह से दिल्ली की आबो-हवा प्रभावित होती है। इसलिए पंजाब के मुख्य सचिव को भी बुलावा भेजा गया है। 

आयोजन में संघ से जुड़े विशेषज्ञों के अलावा जेएनयू से जुड़े पर्यावरणविदों तक को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा देश-विदेश में पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थानों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। 

परिचर्चा का आयोजन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय के ऑडिटोरियम में रखा गया है। अशोक गुलेरिया समेत भारत सरकार से जुड़े विशेषज्ञों के भी इसमें शामिल होने के आसार हैं। 


 
विज्ञापन

केजरीवाल को घेरेगा भगवा परिवार

केजरीवाल - फोटो : FILE PHOTO
प्रदूषण को लेकर भगवा परिवार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी कटघरे में घेरने की तैयारी कर रहा है। दिल्लीवालों को प्रदूषण से निजात दिलाने के नाम पर बनने वाली रोडमैप के जरिए भगवा परिवार केजरीवाल के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। इसके लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को विशेष जिम्मा देने की तैयारी है। ताकि वह रोडमैप का पालन करने के लिए केजरी पर दबाव बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें